इसे गोबर का कीड़ा कहते हैं ।

सभी ज्योतिष मित्रों को मेरा निवेदन हे आप मेरा दिया हुवा लेखो की कोपी ना करे में किसी के लेखो की कोपी नहीं करता,  किसी ने किसी का लेखो की कोपी किया हो तो वाही विद्या आगे बठाने की नही हे कोपी करने से आप को ज्ञ्नान नही मिल्त्ता भाई और आगे भी नही बढ़ता , आप आपके महेनत से तयार होने से बहुत आगे बठा जाता हे धन्यवाद ........
जय द्वारकाधीश

।। सुंदर कहानी ।।


इसे गोबर का कीड़ा कहते हैं ।


ये कीड़ा सुबह उठकर गोबर की तलाश में निकलता है ।

और दिन भर जहाँ से गोबर मिले उसका गोला बनाता रहता है । 

शाम होने तक अच्छा ख़ासा गोबर का गोला बना लेता है । 







Vintage Clock Metal Double Side Hand-Crafted Gold analog Wall Clock / 12 Inch (30 CM's) / VC-6509-12(1)

Visit the Vintage Clock Store  https://amzn.to/49211ln



फिर इस गोबर के गोले को धक्का मारते हुए अपने बिल तक ले जाता है ।

बिल पर पहुँचकर उसे अहसास होता है । 

कि गोला तो बड़ा बना लिया लेकिन बिल का छेद तो छोटा है ।

बहुत कोशिश के बावजूद वो गोला बिल में नहीं जा सकता।






बहुत लोग गोबर के कीड़े की तरह ही हो गए हैं। 

सारी ज़िन्दगी.....!

चोरी ।

मक्कारी ।

चालाकी ।

दूसरो को बेबकूफ बनाकर धन जमा करने में लगे रहते हैं ।

जब आखिरी वक़्त आता है ।

तब पता चलता है के ये सब तो साथ जा ही नहीं सकता ॥

जय श्री कृष्ण...!!!



पैसे घर की इज्जत से बड़े नहीं ||


सम्मान और नैतिकता सबसे महत्वपूर्ण हैं...! 

क्योंकि पैसा खो जाने पर दोबारा कमाया जा सकता है...! 

लेकिन एक बार खोई हुई इज़्ज़त वापस पाना मुश्किल होता है।

इज़्ज़त अच्छे व्यवहार, संस्कारों और चरित्र से बनती है...! 

जो पैसों से नहीं खरीदी जा सकती।

विजय अखबार पढ़ रहा था कि पड़ोसी आया और आकर बोला "एक खुश खबरी है।" 

विजय बोला क्या? 

पड़ोसी धीरे से मगर रहस्यमय अंदाज मे बोला तेरा भाई खेत बेच रहा है। 

विजय ने पूछा  क्यों? 

ऐसी क्या मुसिबत आन पड़ी ? 

पड़ोसी अखबार बनता हुआ बोला जब तेरी भाभी बीमार पड़ी थी तब तेरे भाई ने साहूकार से खेत गिरवी रख कर दो लाख रुपये उधार लिए  थे। 

आज ब्याज सहित चार लाख हो गए है। 

साहूकार ने आखरी चेतावनी दे रखी है। 

खेत ही बेचना पड़ेगा। 

अंदर से विजय की पत्नी सब सुन रही थी। 

बाहर आकर बोली हम लोग अभी जिंदा है। 

ऐसा नही होने देगें। फिर वह भीतर गई और चार लाख रुपये विजय के सामने रखते हुए बोली मेरे पापा ने मेरे नाम एफ डी करवाई थी ये वो पैसे हैं।

जाकर घर की इज्जत बचाओ। 

पैसे भाई से बड़े नही होते। 

विजय बोला मगर मै क्यों जाऊँ? 

भैया तो मुझसे बात ही नही करते। 

और तुम ये कुर्बानी क्यों दे रही हो। 

बिकने दो खेत, बिकता है तो। 

हमें क्या ? 

पत्नी ने पड़ोसी को धक्का देकर कहा चल निकल यहाँ से चुगलखौर। 

तुमने ही दोनों भाईयों के बीच दुश्मनी के बीज बोये है न ? 

पड़ोसी पूँछ दबा कर भाग गया। 

पत्नी ने पति की आँखों मे देखकर कहा खानदानी औरत हूँ। 

मेरे बाप ने यही सिखाया है कि जब परिवार की इज्जत पर बात आये तब सारे मनमुटाव भूल कर एक हो जाना। 

जीवन मे कभी अकेली नही रहोगी। 

फिर पति के हाथ पर पैसे रखे और हाथ पकड़ कर जेठ के घर ले गई।

दोनों ने देखा बड़ा भाई सिर पकड़े आंगन मे खटिया पर बैठा था। 

छोटे भाई ने चुपचाप सारे पैसे भाई की गोद मे रख दिये। 

फिर बोला इतनी बड़ी परेसानी मे गुजर रहे हो भैया। 

मुझे एक बार भी नही पुकारा ? 

बड़ा भाई पैसों की तरफ देखते हुए बोला तुमहारे पास इतने पैसे कहाँ से आये ?

छोटा भाई अपनी पत्नी की तरफ इशारा करते हुए बोला आपकी बहु ने दिये है। 

शादी के समय इसके पिता ने इसके नाम एफ डी करवाई थी।। 

बड़े भाई ने बहु के सामने दोनों हाथ जोड़ दिये। 

बोला बेटा, इतनी बड़ी रकम मै लौटा नही पाऊंगा। 

बहु घुंघट मे ही बोली  मुझे नही चाहिए भैया। 

आप रहन रखा खेत छुड़ा लो। 

पैसे घर की इज्जत से बड़े नही होते बड़े भाई की आँखों मे आँसू बह निकले। 

बोला तुम जैसी बीरबानी हर घर मे पैदा नही हो सकती। 

मै तुम्हारे  खानदान को नतमस्तक होकर प्रणाम करता हूँ।

इस के बाद बड़े भाई ने साहूकार का कर्जा भर दिया। 

और दोनों भाई फिर से एक हो गए।







LEVOIT Air Purifiers for Home Large Room Up to 1875 Ft² with Washable Pre-Filter, AHAM VERIFIDE, Air Quality Monitor, HEPA Sleep Mode for Allergies, Pet Hair in Bedroom, Vital 200S-P, White

Visit the LEVOIT Store  https://amzn.to/49GfCmI



सीख :--

जो भाई अपने भाई की बदनामी पर हँसता है। 

उस से बड़ा कुलद्रोही कोई नही हो सकता है। 

जो नारी ससुराल की इज्जत बचाने के लिए खुद आगे खड़ी हो जाए उससे बड़ी संस्कारवान नारी कोई नही हो सकती।

इस लिए भाई के गिरने का इंतजार मत करिये। 

गिरते भाई को बचाने के लिए अपनी फौलादी भुजाएं फैला कर रखिये। 

भाई गिरा तो कुल ही गिर जायेगा। 

फिर तो तुम भी गिरे हुए कुल के कहलाओगे !!

          || जय श्री कृष्ण...!!! ||

पंडित राज्यगुरु प्रभुलाल पी. वोरिया क्षत्रिय राजपूत जड़ेजा कुल गुर:-
PROFESSIONAL ASTROLOGER EXPERT IN:- 
-: 25 YEARS ASTROLOGY EXPERIENCE :-
(2 Gold Medalist in Astrology & Vastu Science) 
" Opp. Shri Ramanatha Swami Covil Car Parking Ariya Strits , Nr. Maghamaya Amman Covil Strits , V.O.C. Nagar , RAMESHWARM - 623526 ( TAMILANADU )
सेल नंबर: . + 91- 7010668409 / + 91- 7598240825 WHATSAPP नंबर : + 91 7598240825 ( तमिलनाडु )
Skype : astrologer85 Web : http://Sarswatijyotish.com
Email: prabhurajyguru@gmail.com
आप इसी नंबर पर संपर्क/सन्देश करें...धन्यवाद.. 
नोट ये मेरा शोख नही हे मेरा जॉब हे कृप्या आप मुक्त सेवा के लिए कष्ट ना दे .....
जय द्वारकाधीश....
जय जय परशुरामजी...🙏🙏🙏

।। श्री यजुर्वेद प्रवचन ।।औषधियों में विराजमान नवदुर्गा...।।

सभी ज्योतिष मित्रों को मेरा निवेदन हे आप मेरा दिया हुवा लेखो की कोपी ना करे में किसी के लेखो की कोपी नहीं करता,  किसी ने किसी का लेखो की कोप...